Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी ठोका दावा

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च, 2022)

उतराखंड की राजनीति में बीजेपी ने इस बार दोबारा सत्ता में ना लौटने का पुराना रिकॉर्ड तो तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हार के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को चुनना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। सीएम पद के चेहरे के लिए चल रही तमाम माथापच्ची के बीच उत्तराखंड के स्पीकर रहे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी सीएम की कुर्सी के लिए अपना दावा ठोका है। अग्रवाल ने कहा है कि मैंने आलाकमान को अपनी राय दे दी है।

बता दें कि दिल्ली में उत्तराखंड की सरकार और सीएम पद का चेहरा चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है। ये भी गौरतलब है कि हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद देने के लिए कई विधायकों ने अपना समर्थन दिया है। उनको दोबारा चुनाव लड़ाने के लिए कई विधायक अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हैं। लेकिन आखिरी फैसला तो केंद्रीय आलाकमान ही करने वाला है।

एक कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी बीजेपी इस बार कोई ऐसा चेहरा देना चाह रही है जो पांच साल तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करे और 2024 में राज्य के सभी पांच लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने का टारगेट भी पूरा कर सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-