Breaking News

उत्तराखंड :प्रदेश प्रभारी करारी हार के जिम्मेदार: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव का खुलासा

@शब्द दूत ब्यूरो(14 मार्च 2022)

देहरादून ।  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की इतनी बड़ी हार होने के बाद जिस प्रकार उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं इसको देख कर ऐसा लगता है, जैसे इन्हें जिम्मेदारी ले ली हो कि उत्तराखंड से कांग्रेस का सफाया करना है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का सफाया करने में सबसे बड़ा हाथ तो दिल्ली से आए हुए प्रभारी देवेंद्र यादव एवं उनकी टीम का को ठहराया।

उन्होंने कहा कि 5 साल से अपनी अपनी विधानसभा में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कर पैराशूट प्रत्याशियों को खड़ा करके कांग्रेस पार्टी को हरवाया गया।
उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं रह गया कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा चेहरों को आगे लाना चाहिए। यदि अब भी ऐसे ही गुटबाजी चलती रही तो आने वाले समय में उत्तराखंड से कांग्रेस का नामो निशान मिट जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-