Breaking News

उत्तराखंड: चार और विधायक पुष्कर सिंह धामी को अपनी सीट देने के लिए तैयार

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च, 2022)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, राज्य के चार और नवनिर्वाचित विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट देने की पेशकश की है। इससे पहले भी दो विधायक यह पेशकश कर चुके हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद पुष्कर सिंह धामी खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया।

चुनाव परिणामों के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया के अलावा चार अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया और उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है।

भाजपा को उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-