Breaking News

चुनाव नतीजों के बाद बोले अखिलेश यादव-हमनें दिखाया कि बीजेपी की सीटें घटाई जा सकती हैं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च, 2022)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार को लेकर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने परिणाम आने के बाद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा “उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!”

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने करिश्माई जीत हासिल की है। बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं, राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की।

बता दें कु पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी मैनपुर की करहल सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने करहल की  सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को करारी शिकस्त दी। उन्होंने 67441 वोटों से एसपी सिंह बघेल को हराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-