Breaking News

काशीपुर :नानकमत्ता और गूलरभोज जलाशय में सी प्लेन उतरने की स्वीकृति, पुष्कर धामी ही बनेंगे मुख्यमंत्री, अरविंद पांडे बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च 2022)

काशीपुर । ऊधमसिंह नगर के  जलाशय और नानकमत्ता जलाशय में सी प्लेन के राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र से स्वीकृति मिल गई है।

सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज यहाँ एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र को राज्य सरकार की ओर से इस आशय का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 10 मार्च के बाद राज्य सरकार तथा सी प्लेन का संचालन करने वाली संस्था के बीच इसके लिए अनुबंध किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर को केंद्र की ओर से यह सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री ने इसके लिए केंद्र सरकार विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 10 मार्च के बाद उत्तराखंड में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार सूबे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ही नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। मोदी जी के जनोपयोगी कार्यों के चलते उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को भरपूर मत दिये हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के नगर महामंत्री अभिषेक गोयल तथा पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक मौजूद रहे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-