Breaking News

अजब गजब दुनिया :399 साल की महिला और उसकी हकीकत कर देगी आपको हैरान

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च 2022)

सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब दावे किये जाते रहे हैं। दावे भी ऐसे कि आपको उस दावे की सच्चाई पर भरोसा करें या न करें इस बात पर ही माथापच्ची करनी पड़ती है।

अब एक बार फिर इन दिनों एक बेहद बुजुर्ग महिला की तस्वीर जिसमें उसकी आंखें अंदर की तरफ धंसी हुई है और त्वचा पूरी तरह से सूखी हुई। इस तस्वीर के साथ जो दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला है। और इसकी उम्र 399 साल है।

लेकिन हम आपको इस तस्वीर की हकीकत बताने जा रहे हैं। दरअसल आजकल व्हाट्सअप पर जैसे ही इस तरह का कोई मैसेज आता है उसकी हकीकत जाने बिना उसे ताबड़तोड़ शेयर कर देते हैं।

आपको बता दें कि यह महिला नहीं पुरूष है। इस शख्स की तस्वीरें  टिकटोक पर @auyary13 नाम के यूजर ने शेयर की गई थीं। पता चला कि ये यूजर उस शख्स की पोती हैं। शख्स का असली नाम लुआंग फ़ो आई है जो कि एक बुद्धिस्ट मोंक है। इनकी असली उम्र ना तो 163 है ना ही 399। इनकी असली उम्र 109 साल है। ये थाईलैंड में रहते हैं और इस समय अस्पताल में ही अपना ज्यादा समय बिताते हैं। इस उम्र में भी वो अपने ज्यादातर काम खुद कर लेते हैं। इस समय दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का खिताब जापान की काने तनाका के नाम है जो 119 साल की है। इनका जन्म 2 जनवरी 1903 में हुआ था।

Check Also

नेहरू तुम केवल नेहरू हो@राकेश अचल

🔊 Listen to this राजनीति में अखंड सौभाग्यवती बंनने का ख्वाब पाले बैठी भाजपा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-