Breaking News

“काशीपुर वालों ने पानी तक नहीं पिलाया” त्रिवेन्द्र सिंह रावत बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2022)

काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत काशीपुर को लेकर दिये गये अपने बयानों से काफी सुर्खियों में रहते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने काशीपुर को कस्बा कहा था। उनका कस्बे वाला यह बयान काशीपुर में काफी विवादित रहा।

बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शहर में थे। मंडी गेस्ट हाउस में स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया। काफी देर तक कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी और वीडियो बनाते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकारों से भी वार्ता की। उसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री आने वाले चुनावों का जिक्र करते रहे। पार्टी में आपसी नाराजगी को एक समान्य घटना बताते रहे। लेकिन इस बीच लगभग पौन घंटे का समय हो गया। जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को कहना पड़ा कि कि काशीपुर वालों ने उन्हें पानी तक को नहीं पूछा। उनके इतना कहते ही वहाँ कार्यकर्ताओं और नेताओं की हंसी फूट पड़ी।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-