Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

आज का पंचांग एवं राशिफल

आचार्य धीरज याज्ञिक

04 मार्च 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 09:34 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि – 02:46 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – शुभ रात्रि – 02:49 मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का रात्रि – 02:46 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा रात्रि 02:36 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:17 मि.।
सूर्यास्त – 05:51 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

कल विशेष

श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती,फुलवरिया दूज, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 02:46 मि. से,पूर्वाभाद्रपद का सूर्य रात्रि – 02:35 मि. से।*

कल विशेष

पंचक समाप्ति रात्रि – 03:32 मि. पर,शनि-रिक्ता के समायोग से सिद्ध योग रात्रि – 09:34 मि. से,यायि (मुद्दई) जयद योग – 09:34 मि. तक।

मेष राशि – आज अपने कार्य को पूरा करने में समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कर्ज संबंधी मामले निपटाने का प्रयास करेंगे।

वृष राशि – कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवाद से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आयेगी परन्तु समाधान हो जायेगा।

मिथुन राशि – आज भूमि एवं भवन के क्रय विक्रय करने की संभावना बनेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंद दायक रहेगा। नए संपर्कों से आज लाभ की संभावना है।

कर्क राशि – आज अपने लोग आपसे दूरी बनाएंगे इससे मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है परन्तु मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि – आज आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कन्या राशि – आज प्रिय जनों से भेंट संभव है।आपके कार्य में आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। वाहन सुख संभव है।

तुला राशि – आज आप दूसरों के विवादों मे दखल न दे नहीं तो अपमान हो सकता है। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि – आज नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

धनु राशि – आज शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

मकर राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कुंभ राशि – आज धीमी शुरुआत के बाद भी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मीन राशि – आज भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।आज अपनी वस्तु संभालकर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-