Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: भूस्खलन से दबी एक महिला की मौत, दो की तलाश जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च, 2022)

रुद्रप्रयाग जनपद के चिरबटिया लुठियाग गांव में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन महिलाएं दब गई। रेस्क्यू टीम ने एक महिला का शव बरामद किया है, जबकि दो महिलाओं के मिट्टी में दबे होने की सूचना है। आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव में कुछ महिलाएं मिट्टी लेने के लिए गई थीं। अचानक भूस्खलन के चलते तीन महिलाएं उसकी चपेट में आकर नीचे दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम के साथ एसडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला का शव बरामद किया है। अभी भी दो अन्य महिलाओं के मिट्टी में दबे होने की खबर है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार मृत महिला की पहचान माला देवी पत्नी रतन सिंह (52) निवासी चिरबटिया लुठियाग के रूप में हुई है।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-