Breaking News

दुखद :गौशाला में 150 गायों के कंकाल मिलने से सनसनी, प्रबंधक गिरफ्तार

इस घटना से वहाँ लोगों में आक्रोश व्याप्त है

@शब्द दूत ब्यूरो

इंदौर 03 मार्च 2022)। गौशाला के पीछे मैदान में डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गौशाला के प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना इंदौर से 30 किमी दूर माता जीवदया मंडल ट्रस्ट द्वारा स्थापित गौशाला की है। घटना गांव मौध्यापुरा (पेडमी)  की है। पुलिस ने अशोक रामदीन पस्तोर के खिलाफ गोवंश प्रतिषेध के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज तिवारी ने इस मामले में पुलिस को सूचित किया।

मनोज का कहना है कि बुधवार दोपहर को जब वह और उसके साथी अहिल्या माता गोशाला गौसेवा के लिए गए थे। जब वह पीछे खाली मैदान में गये तो वहाँ 150 गायों के कंकाल पड़े हुए थे। जिसके बाद कंकालों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए।

सूचना मिलने पर  पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक अजय वाजपेयी ने बताया कि मामला दर्ज कर गौशाला के प्रबंधक अशोक पस्तोर को गिरफ्तार कर लिया है। गौशाला के चौकीदार ने जानकारी दी कि जो गाय बीमार और कमजोरी होती है, या ग्रामीण जिन गायों को जंगल में छोड़ जाते हैं, उनको गौशाला में रखा जाता है। गायों की मौत होने पर शव मैदान में फेंक दिया जाता है।

इस समय रिकॉर्ड के अनुसार गौशाला में  257 गाय, 143 बछिया , 116 बछड़े, 06 नंदी और 11 बैल हैं। गौशाला में ही अस्पताल भी है, जहां 5 गाय गंभीर हैं। अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट पेडमी के अध्यक्ष रामेश्वरलाल असावा ने बताया कि गौशाला में हम गोसेवा करते हैं. लोग बीमार गाय छोड़ जाते हैं। इलाज के बावजूद कई गायों की मौत हो जाती हैं।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-