Breaking News

निशंक के बाद धामी ने जमाया दिल्ली में डेरा, कुछ और नेताओं का भी लग सकता है राजनीतिक फेरा

@विनोद भगत

(02 मार्च, 2022)

उत्तराखंड की राजनीतिक हांडी में आखिर कुछ न कुछ तो पक ही रहा है। दो दिन पहले भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं। इस यात्रा के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा के सियासी गलियारों में इस मुलाकात को प्रदेश में पार्टी की ओर से सरकार गठन की संभावनाओं के मद्देनजर की जाने वाली जोड़-तोड़ की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा से सीधे दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के सियासी निहितार्थ टटोले गए।

सियासी जानकार निशंक-नड्डा की मुलाकात के बाद धामी की दिल्ली यात्रा को चुनाव मतगणना के बाद सम्भावित परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं। इस सबके बीच मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली को मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने सामान्य करार दिया है।

राजनीति के जानकारों की माने तो धामी की दिल्ली दौड़ रणनीतिक मानी जा रही है। माना जा रहा है कि धामी नई दिल्ली पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं। वह अगले कुछ दिन दिल्ली में रह सकते हैं। सम्भावना है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात कर लौटेंगे। इधर सीएम के दिल्ली रवाना होते ही उत्तराखंड की राजनीति की हांडी में खदबदाहट शुरू होने के साथ-साथ सियासी अटकलों का बाजार गरम है।

Check Also

हल्द्वानी:यू ट्यूबर सौरव जोशी की उपलब्धि,भारत के टाप 100 डिजिटल स्टार सूची में छठे स्थान पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2023) हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-