Breaking News

उत्तराखंड: मतगणना में ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस सतर्क, कहा-सत्तारूढ़ भाजपा कर सकती है गड़बड़ी

@शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी, 2022)

विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को होने जा रही मतगणना के लिए कांग्रेस खासी ऐहतियात बरत रही है। आगामी पांच मार्च से कांग्रेस अपने चीफ पोलिंग एजेंट, पोलिंग एजेंट की ट्रैनिंग कराएगी। मतगणना ड्यूटी के लिए कार्यकर्ताओं को चिह्निकरण भी शुरू कर दिया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मतगणना कक्ष में हर टेबल पर पार्टी का एक पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी को चीफ पोलिंग एजेंट नियुक्त किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आशंका है कि सत्ता में होने का फायदा उठाते हुए भाजपा गड़बड़ी कर सकती है।

उधर, कांग्रेस को सत्ता का दुरूपयोग कर सरकारी मशीनरी को प्रभावित करने की भी पूरी पूरी आशंका है। इस पहलू को देखते हुए पार्टी भी सतर्क है। मतगणना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पांच मार्च से प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पोलिंग एजेंट को ईवीएम के उपयोग व मतगणना केंद्र की व्यवस्था, राजनीतिक दलों के अधिकार और किसी भी प्रकार की शंका होने पर शिकायत के स्रोत की जानकारी देंगे।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा के तमाम केंद्रीय नेता, सुपर स्टार प्रचारकों के प्रयासों के बावजूद भाजपा हार रही है। इस सच को भाजपा ने स्वीकार भी कर लिया है। जिसका प्रमाण भाजपा नेताओं के भितरघात के बयान हैं। चुनाव हारती भाजपा मतदान के नतीजों से छेड़छाड़ के लिए कुछ भी कर सकती है। इसलिए पार्टी भी अपने स्तर से तैयार है। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को मुस्तैद रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Check Also

नेहरू तुम केवल नेहरू हो@राकेश अचल

🔊 Listen to this राजनीति में अखंड सौभाग्यवती बंनने का ख्वाब पाले बैठी भाजपा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-