Breaking News

ब्रेकिंग :रूस ने की युद्ध की घोषणा, कई शहरों में सुबह से धमाके, पश्चिमी देशों को पुतिन ने धमकाया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी, 2022)

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में रूसी सेना घुस रही है। रूस ने यूक्रेन सेना को ‘हथियार डालने को कहा’ है। हालांकि, पुतिन ने कहा है कि उनका कब्जे का इरादा नहीं है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने रूस से हमला रोकने की अपील की है। पुतिन ने टीवी पर एक बयान मे कहा कि मैंने मिलिट्री ऑपरेशन का निर्णय लिया है। पुतिन ने यूक्रेन का साथ देने वाले पश्चिमी देशों को धमकी भी दी है।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने कहा था कि रूस आने वाले दिनों में “यूरोप में एक बड़ा युद्ध” शुरू कर सकता है। वहीं युद्ध की आंशकाओं के बीच हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष के साथ होने वाली बैठक को रद्द कर दिया था। साथ ही ब्लिंकन ने कहा था कि दुनिया को, रूस को उन अपराधों के लिए दंडित करने के लिए अपनी पूरी आर्थिक शक्ति के साथ जवाब देना चाहिए, जो उसने पहले ही किए हैं या जिन्हें करने की वह योजना बना रहा है।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि ‘पुतिन ने अभी यूक्रेन पर एक बड़ी चढ़ाई शुरू कर दी है। यूक्रेन के शातिपूर्ण शहर हमलों का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा भी। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे रोकना चाहिए। एक्शन लेने का यही वक्त है।’

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-