Breaking News

बर्तन नहीं धोने पर मां ने डांटा, 14 साल की लड़की ने लोहे के तवे से मारकर कर डाला खून

पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी बेटी को बर्तन धोने के लिए बोला था लेकिन बेटी ने बर्तन नहीं धोए तो मां ने उसे डांट दिया। इससे आहत बेटी ने तवे से सिर पर वार कर बेरहमी से मां को मार डाला।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (23 फरवरी, 2022)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसायटी में एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां की तवा से मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात नोएडा के सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसायटी की है।

सोसायटी के एच ब्लॉक की 14वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस शुरू से ही इस मामले में हत्या की आशंका जता रही थी। जांच में यह बात सामने आई कि महिला की हत्या उसकी नाबालिग बेटी ने की थी।

पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर नाबालिग बेटी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक महिला का नाम अनुराधा है। वह मूल रूप से शाहदरा की रहने वाली थी। उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी और शादी के पांच साल बाद ही वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। अनुराधा अपनी 14 साल की इकलौती बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन मां और बेटी के सम्बंध तनावपूर्ण थे। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर उसकी मां उससे बदसलूकी भी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी।

अनुराधा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सप्लाई विभाग में काम करती थी। उसके घर लोगों का आना जाना लगा रहता था। सिंगल मदर होने के करण उसके दोस्त भी उसको चिढ़ाते थे। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी को बर्तन धोने के लिए बोला था लेकिन बेटी ने बर्तन नहीं धोए तो मां ने उसे डांट दिया। इससे आहत बेटी ने तवे से सिर पर वार कर बेरहमी से मां को मार डाला।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-