Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचल

@शब्द दूत ब्यूरो (21 फरवरी, 2022)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी वोटिंग के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर भाजपा-कांग्रेस में कई समीकरण सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में उनसे मिलने पहुंच गए। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सियासी मुद्दों को लेकर जमकर चर्चा हुई। चुनाव के बाद भाजपा पुन:सरकार बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी ओर, भाजपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भितरघाट के आरोपों के बीच पार्टी हाईकमान को असहज भी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मसले पर हाईकमान भी खासा सतर्क हो गया है। दरअसल, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष पर सीधे इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरापों के बाद, पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं को दिल्ली तलब कर सकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी दूसरी बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे। धामी दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर चुके हैं। उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में धामी और त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-