Breaking News

डकैती की योजना बनाते अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

@शिवकुमार शर्मा

हिंडोली (बूंदी)। हिंडोली पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गिरोह का शाम पर्दाफाश कर 5 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए है। पूछताछ में गिरोह ने राजस्थान, मध्यप्रदेश,गुजरात मे 30 सेअधिक वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मुखबिर से सूचना मिली कि मंगली हाइवे पुलिया के नीचे कुछ हथियारबंद बदमाश डकैती डालने की साजिश बना रहे है। सूचना पर घेराबंदी करके पाँचो बदमाशो को पकड़ लिया। थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि लूट गिरोह के बदमाश नितेश (24) पुत्र जगदीश कंजर,बंटू(32)पुत्र हीरालाल कंजर,कमलेश(22)पुत्र गुमान सिंह कंजर,बबलू (34)पुत्र बंशीलाल कंजर निवासी नीमच मध्यप्रदेश और विजेश (22) पुत्र राकेश कंजर निवासी चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी कट्टा,3 कारतूस,धारधार छुरा, पेचकस, नुकीले दो सरिए,गिलोल,मिर्च पाउडर एक दर्जन काकड़ डंडा व नकदी बरामद की है।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-