Breaking News

कौशिक के खिलाफ बयानबाजी विधायक संजय गुप्ता को पड़ी भारी, भाजपा कराएगी शिकायत की जांच

@शब्द दूत ब्यूरो (16 फरवरी, 2022)

हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने भाजपा के हलकों में खलबली मचा दी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर सीधा हमला बोला और उन पर उन्हें चुनाव हराने की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप जड़ दिया।

प्रदेश भाजपा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी विधायक संजय गुप्ता का जवाब तलब करेगी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर चुनाव हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके बयान से कौशिक ही नहीं पूरी पार्टी स्तब्ध है। पार्टी ने उनकी बयानबाजी का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।

संजय हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर संजय गुप्ता, बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद और कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद आए रुझानों से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता सहज नहीं हैं। उन्हें पराजय का अंदेशा है।

मतदान के तुरंत बाद ही संजय गुप्ता का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने भाजपा के हलकों में खलबली मचा दी। संजय ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर सीधा हमला बोला और उन पर उन्हें चुनाव हराने की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप जड़ दिया।

कुछ ही मिनटों में उनका यह बयान सोशल मीडिया की सनसनी बन गया। इस बयान के जरिये विपक्षी दलों ने इसे हरिद्वार और प्रदेश में भाजपा के चुनाव में खराब प्रदर्शन से जोड़कर पेश किया। फिलहाल इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

भाजपा के कई प्रत्याशी अपनी विधानसभा सीटों पर पार्टी नेताओं और कतिपय कार्यकर्ताओं के असंतोष और भीतरघात को लेकर क्षुब्ध हैं। कुछ सीटों पर अच्छा प्रभाव रखने वाले नेता पार्टी के दूसरे नेताओं की सीटों पर प्रचार करने के लिए पलायन कर गए। कुछ नेताओं को पार्टी ने रणनीतिक तरीके से विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूर रखा ताकि उन पर भितरघात करने के आरोप न लगे।

भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता प्रकरण से अब कांग्रेस को भी मुद्दा मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के किसी विधायक ने इस प्रकार खुलकर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भाजपा के ही विधायक अपने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-