Breaking News

पलटवार: हरीश रावत ने कहा-भौकूंगा और काटूंगा भी!

@शब्द दूत ब्यूरो (13 फरवरी, 2022)

केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए की गई गंभीर टिप्पणी पर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। हरीश रावत ने केंद्रीय मंत्री शाह पर पलटवार किया। हरीश रावत ने कहा कि मैं वहीं हूं, जो शाह ने कहा है। उत्तराखंड के लिए भौकूंगा भी और जरूरत पड़ी तो काटूंगा भी।

हरीश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री समेत भाजपा के सभी नेताओं का आभार भी जताया। कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता पर आए दिन लट्ठ पर लट्ठ बरसा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए हमेशा बोलूंगा और यदि उत्तराखंड के हितों की लूट मचेगी तो थोड़ा काटूंगा भी।

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और सामान्य नैतिक मूल्यों को अपमानित करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उत्तराखंड की जनता और पूर्व सीएम हरीश रावत से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह व गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी केंद्रीय गृहमंत्री ने के बोले शब्दों का पर कड़ी निंदा की है और कहा कि एक सभ्य समाज में ऐसे शब्द स्वीकार्य नहीं हो सकते।

Check Also

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-