Breaking News

काशीपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, माहौल हमारे पक्ष में, बोले कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह

@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी 2022)

काशीपुर। चुनावी माहौल में बढ़ती गर्मी के बीच आज प्रचार के अंतिम दिन कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में रैली निकाल कर विरोधी प्रत्याशियों को अपनी ताकत का अहसास कराते हुए यह बता दिया कि हम किसी से कम नहीं बल्कि सबसे आगे हैं और इस बार हमारी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में मौहल्ला किला से मुख्य बाजार, एमपी चौक, रतन रोड से मुल्तानी मोड़ होते हुए छावनी तक निकाली गई जनसंपर्क यात्रा (रैली) में बड़ी तादाद में कांंग्रेस समर्थकों ने हिस्सा लिया और आने वाली 14 तारीख को कांंग्रेस के चुनाव निशान हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांंग्रेस को वोट देने का आहवान किया। इस दौरान बाजार में हर दुकान पर लगा कांंग्रेस पार्टी का झंडा यह दर्शा रहा था कि इस बार काशीपुर का चुनावी माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है।

महानगर कांंग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, प्रभात साहनी, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कांंग्रेस की जीत पूरी तरह सुनिश्चित बताई।

आचार संहिता व कोविड नियमों के अनुरूप निकाली गई रैली/रोड शो में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, सुरेश शर्मा जंगी, अरूण चौहान, सुशील गुड़िया, माजिद अली, उमेश जोशी एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, कैलाश सहगल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, गौतम मेहरोत्रा, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, कमल गुजराल बाबे, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, आकिल पप्पू, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, पार्षद डा. माजिद, निशित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, त्रिलोक अधिकारी, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, सुशील मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, फैजान नकवी, अनुराग सिंह, उमेश सौदा, महेश वरदान, राजेश सौदा, अजय ढोल मास्टर, प्रेम कंडक्टर कठैर, शिवरतन, अशोक नेहरू, महेंद्र लोहिया, सुभाष पाल, राहुल कांबोज, उपकार सिंह, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, राकेश यादव, राजीव कचौरिया, ओमपाल सिंह चौहान, अशोक शर्मा, डा. रमेश कश्यप, गुरनाम सिंह गामा, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, राशिद फारूखी, अजय शर्मा, चन्द्रप्रकाश चंदू, नंदकिशोर कांबोज, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, इदरीश अंसारी, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, नौशाद हुसैन पार्षद, अब्दुल सलीम एडवोकेट, पार्षद फिरोज हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सुहेल खान, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, पूर्व पार्षद इसरार खान, शकील अहमद, प्रीत बम, रवि ढींगरा, वसीम, जाहिद हुसैन, नितिन कौशिक, इलियास भारती, साजिद, सोनू मेहरा, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, हैदर अली, संतोष सिंह, विजय रावत, इब्ने हसन लल्ला भैया, पं. बाबूराम शर्मा, योगेश जोशी, सरफरोज एडवोकेट, अब्दुल शमी, फैजान अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-