Breaking News

ब्रेकिंग :असदुद्दीन ओबैसी की गाड़ी पर फायरिंग, पुलिस मौके पर

@शब्द दूत ब्यूरो (03 फरवरी 2022)

नई दिल्ली। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी है।  असदुद्दीन ओवैसी ने खुद इस बारे में बयान दिया है। हालांकि पुलिस अभी फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का फिलहाल यह कहना है कि उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हुई है। 

ओबैसी के मुताबिक वह आज शाम य मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम से वापस दिल्ली जा रहे थे कि छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने उनकी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं। उधर पुलिस के मुताबिक फायरिंग नहीं हुई है। अलबत्ता पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि असदुद्दीन ओबैसी ने गाड़ी की बॉडी पर गोली लगी होने की तस्वीर जारी की है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-