Breaking News

उत्तराखंड :भाजपा से पुष्कर धामी, मदन कौशिक और कांग्रेस से प्रीतम सिंह, हरीश रावत, आप से कोठियाल मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर लड़ रहे चुनाव, जनता को करना है फैसला

@शब्द दूत ब्यूरो (03 फरवरी, 2022)

उत्तराखंड की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में 632 उम्मीदवारों में से 70 उम्मीदवारों को विधायक के तौर पर चुनने जा रही है, जिनके भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना के बाद होगा। उत्तराखंड में 85 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। अब राज्य की 70 विधानसभा सीटों में 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा के बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उधर आम आदमी पार्टी से रिटा. कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से प्रत्याशी के तौर पर हैं उन्हें आप ने सीएम कंडीडेट घोषित किया है। 

राज्य में विधानसभा के चुनाव के लिए सबसे ज्यादा 157 उम्मीदवार देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर हैं। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार चंपावत और बागेश्वर जिलों में हैं, जहां 14-14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा उम्मीदवार देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर 19 उम्मीदवार खड़े हैं।

19 विधानसभा सीटों पर भाजपा के तथा 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के बागी उम्मीदवार खड़े हैं जो दोनों दलों का समीकरण बिगाड़ रहे हैं भाजपा और कांग्रेस कुछ बागियों को तो मनाने में कामयाब रही हैं परंतु कुछ बागियों ने अपनी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ ताल ठोक रखी है।

उत्तराखंड की चार विधानसभा सीटों के मतदाता उत्तराखंड का भावी मुख्यमंत्री भी चुन रहे हैं जिनमें कुमाऊं मंडल की खटीमा विधानसभा सीट से राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाता राज्य के भावी युवा मुख्यमंत्री के रूप में वोट दे रहे हैं।

यदि भाजपा के लिए सब कुछ ठीकठाक रहा तो खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पुष्कर सिंह धामी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में हरीश रावत कुमाऊंं मंडल की लाल कुआं सीट से और विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह गढ़वाल मंडल की चकराता विधानसभा सीट चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रीतम सिंह उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लगातार इस सीट से कांग्रेस के विधायक चुने जाते रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री के रूप में चुन रही है। उनकी अपने विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ है। वे पांचवीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पहले प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया और उसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी।

हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता भी उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री के रूप में मदन कौशिक को देखती है। मदन कौशिक फिलहाल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। वे 2002 से लेकर अब तक लगातार हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते रहे हैं।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-