Breaking News

काशीपुर :भाजपा कांग्रेस को सबक सिखायेगी जनता, उक्रांद जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी बोले, इस बार बनेगा उक्रांद का विधायक

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2022)

उत्तराखंड क्रांति दल के ऊधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी ने कहा है कि पिछले 21 सालों में राष्ट्रीय पार्टियों ने इस राज्य और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की घोर उपेक्षा की है। इन दोनों राष्ट्रीय दलों के रवैये से जनमानस बुरी तरह आहत हैं।

यहाँ काशीपुर विधानसभा सीट से उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में जुटे जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी ने कहा कि इस बार जनता दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। निश्चित तौर से काशीपुर विधानसभा से अब यह लड़ाई आसान नहीं होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का रुझान इस बार क्षेत्रीय पार्टी की ओर बढ़ा है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस बार जनता क्षेत्रीय पार्टी को बहुमत के साथ विधानसभा भेजने के लिए तैयार है।

श्री जोशी ने कहा कि शहर की बदहाली के जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस के नेता यहाँ की जनता को इस बार बरगलाने में कामयाब नहीं हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा के मतदाताओं का उक्रांद प्रत्याशी को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन दोनों राष्ट्रीय दलों के लिए चेतावनी है। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-