Breaking News

काशीपुर “नगरपालिका” में करोड़ों के विकास कार्य हुये, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी 2022)

काशीपुर । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि काशीपुर नगरपालिका में करोड़ों के विकास कार्य हुये हैं। आज यहाँ काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे एक कार्यक्रम के दौरान अजय भट्ट ने कहा कि यहाँ बगावत बिल्कुल नहीं है। 

अजय भट्ट ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व मिला है जिसका पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। इसलिए हम उनके नाम पर वोट मांगते हैं। पुष्कर सिंह धामी के नाम पर भी वोट मांगेंगके। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से जब काशीपुर विधानसभा में पार्टी में बगावत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे मेयर का नाम लिया और बताया कि अस्वस्थ होने की वजह से वह प्रचार में नहीं आ पा रही है। एक अन्य दिग्गज नेता के व्यवसायिक कार्य में व्यस्त होने का कारण दिया। काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर अजय भट्ट ने कहा कि जिले की सुविधाओं से कम नहीं है काशीपुर। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य में जिले बनाये जायेंगे तो यह भी जिला बन जायेगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उन्होंने खुद को अलग बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी दौड़ में नहीं है। 

उन्होंने जनता का आहवान किया कि वोट का प्रयोग अवश्य करें। बाद में अजय भट्ट ने रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-