Breaking News

उत्तराखंड: नामांकन वापिसी का आखिरी दिन, बागी नहीं माने तो भाजपा-कांग्रेस में हो सकता है बड़ा उलटफेर

@शब्द दूत ब्यूरो(31 जनवरी, 2022)

अगर कांग्रेस और भाजपा ने बागियों को नहीं मनाया तो राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसने गढ़वाल क्षेत्र की चार सीटों पर असंतुष्टों को मनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा का भी दावा है कि नाम वापसी के समय तक ऐसे उम्मीदवारों को मना लिया जाएगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक आज अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

सियासी दलों को इस समयावधि से पहले बागियों को मनाना होगा। अन्यथा ये अधिकृत प्रत्याशियों का चुनावी गणित भी बिगाड़ सकते हैं। इधर कांग्रेस का दावा है कि उसने लैंसडाउन, चौबट्टाखाल, कर्णप्रयाग और यमकेश्वर में असंतुष्टों को मनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। जबकि, घनसाली सीट पर एक दावेदार ने नाम वापस लेने पर सहमति जता दी है।

उधर, भाजपा में 16 सीटों पर 22 बागी चुनाव मैदान में हैं। यमुनोत्री से जगवीर भंडारी, घनसाली से सोहन लाल खंडेलवाल और दर्शनलाल, धनोल्टी से महावीर रांगड़, कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी, कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, डोईवाला से जितेंद्र नेगी, सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, धर्मपुर से वीर सिंह पंवार, कैंट से दिनेश रावत, रानीपुर से इशांत तेजीयान, पिरान कलियर से जय भगवान सैनी, किच्छा से अजय तिवारी, अल्मोड़ा से दीपक करगेती, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल, लालकुआं से पवन चौहान व कुंदन मेहता, भीमताल से लाखन सिंह व मनोज शाह और कालाढुंगी से गजराज बिष्ट ने नामांकन किया है।

Check Also

बिग ब्रेकिंग :धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2026) नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-