Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस, भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी 2022)

काशीपुर । आज काशीपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने यहाँ उपजिलाधिकारी कार्यालय में रिटर्निग आफिसर के समक्ष अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

आज सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा नेताओं के साथ उप जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और रिटर्निग आफिसर /उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के समक्ष अपने नामांकन प्रपत्र जमा कराये। इस अवसर पर उनके साथ उनके पिता भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, आशीष गुप्ता, के के अग्रवाल एडवोकेट, खिलेंद्र चौधरी आदि पहुचे थे। हालांकि नामांकन के लिए उपजिलानिर्वाचन अधिकारी के कक्ष में कोरोना गाइडलाइन्स के तहत दो ही लोग प्रवेश कर पाये।

दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रथ्याशी बलजिंदर सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने विधिवत अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह उपजिलाधिकारी कार्यालय में मनोज जोशी एडवोकेट, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल सहित उपजिला निर्वाचन कार्यालय के भीतर पहुंचे और नामांकन कराया।

बसपा प्रत्याशी गगन कांबोज ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-