Breaking News

ब्रेकिंग :पद्म पुरस्कारों की घोषणा, सीडीएस विपिन रावत को मरणोपरांत पद्य विभूषण, गुलाम नवी आजाद पद्म भूषण, कुल 128 लोगों को मिला ये पुरस्कार, भारत रत्न कोई नहीं चुना गया

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी 2022)

इस वर्ष के पद्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्य विभूषण सम्मान दिया गया है। भाजपा के नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को भी पद्य विभूषण सम्मान मिला है।इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां के लिए राधे श्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष कुल 128 शख्सियतों को यह पुरस्कार दिये जायेंगे। जिनमें 4 पद्य विभूषण, 17 पद्य भूषण तथा 107 पद्य श्री पुरस्कार शामिल हैं।

पद्य पुरस्कार विजेताओं में कांग्रेस नेता गुलाम नवी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्र का गौरव बढ़ने के लिए प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर केन्द्र सरकार की ओर से यह पुरस्कार दिये जाते हैं।

इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी का भी नाम चयनित नहीं किया गया है।

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-