Breaking News

उत्तराखंड: नेताओं के इधर-उधर होने से गड़बड़ाया सीटों का गणित, उलझन में फंसी भाजपा और कांग्रेस

टिहरी जिले की दो सीटों टिहरी और नरेंद्रनगर पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। जबकि धनोल्टी, देवप्रयाग, प्रतापनगर और घनसाली में उसने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कुल मिलाकर भाजपा 11 सीटों पर फंसी है तो कांग्रेस 17 सीटों को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है।

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी, 2022)

प्रदेश के टिहरी जिले की टिहरी और नरेंद्रनगर दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। हॉट सीट मानी जाने वाली टिहरी सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से पेच फंसा हुआ है। जबकि, नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा से टिकट न मिलने पर से नाराज चल रहे ओमगोपाल रावत को कांग्रेस अपने पाले में लाकर उन्हें टिकट देने पर विचार कर रही है।

टिहरी सीट पर प्रत्याशी उतारने में भाजपा भी फंसी हुई है। अब कांग्रेस भी टिहरी सीट पर उलझ गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से दो बार विधायक रहे हैं। लेकिन, इस बार उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने उनका नाम अभी टिहरी सीट से घोषित नहीं किया है।

इसी तरह नरेंद्रनगर सीट से भाजपा के ओमगोपाल रावत टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। उनके ओमगोपाल रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। ओमगोपाल अभी दिल्ली हैं और वहां पर उनकी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से वार्ता की चर्चाएं चल रही हैं। इस वजह से कांग्रेस यहां टिकट पर फैसला नहीं कर पा रही है।

फिलहाल डोईवाला, टिहरी, केदारनाथ, कोटद्वार, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी, लालकुंआ व रुद्रपुर सीटों पर उलझी है भाजपा। जबकि देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, नरेन्द्रनगर, टिहरी, ज्वालापुर, झबरेड़ा, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट, लालकुंआ, कालाढूंगी व रामनगर सीटों पर फंसी है कांग्रेस।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-