Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा विधायक के समर्थकों ने पत्रकार को पीटा, विधायक समेत 15 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी 2022)

विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा विधायक की नुक्कड़ सभा में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभा में भीड़ की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मी को भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने पीट डाला।

बदायूं के बिसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर कोरोना नियमों के विपरीत भीड़ लगाकर और मास्क के बगैर नुक्कड़ सभा कर रहे थे। जब मीडिया कर्मी कवरेज के लिए पहुंचे तो विधायक कुशाग्र सागर के समर्थकों ने मीडियाकर्मी को ही पीट दिया। जिसके बाद विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।  पुलिस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन का मामला तथ्यों के आधार पर बिसौली थाने पर दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई भी पुलिस की ओर से की जा रही है।  

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-