Breaking News

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट: गांवों में खंडहर मकान कर रहे अपनों का इंतजार

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी, 2022)

कर्णप्रयाग विधानसभा के कई गांवों में हालत यह है कि वहां सिर्फ बुजुर्ग हैं। राज्य निर्माण के बाद क्षेत्र के विकास गति नहीं पकड़ पाया। आज भी सड़कों की हालत बदतर है, अस्पतालों में डॉक्टर और शिक्षण व तकनीकी संस्थानों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट में चमोली जिले के गैरसैंण व कर्णप्रयाग ब्लॉक व नारायणबगड़ ब्लॉक की दो न्याय पंचायतों नौली व नैनीसैंण (जो वर्तमान में कर्णप्रयाग ब्लॉक में हैं) और पौड़ी जनपद के थलीसैंण, पाबौ, पोखड़ा तथा बीरोंखाल का आधा हिस्सा व खिर्सू ब्लॉक का चौथाई हिस्सा शामिल था। राज्य निर्माण के बाद 2002 विधानसभा परिसीमन के समय कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से पौड़ी जनपद के क्षेत्र को हटाकर थलीसैंण विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया था।

कर्णप्रयाग विधानसभा एक नजर में:
मतदेय स्थल- 174
कुल मतदाता- 93880
पुरूष मतदाता- 47058
महिला मतदाता- 46822

अब तक के विधायक:
राज्य बनने से पहले के विधायक
चंद्र सिंह रावत- 1952 से 1957 तक।

राज्य निर्माण से पूर्व (विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ में):
घनश्याम डिमरी- 1957 से 1962 और फिर 1962 से 1967 तक।
योगेश्वर प्रसाद खंडूड़ी- 1967 से 1969 तक, कांग्रेस।
शेर सिंह दानू- 1969 से 1974 तक, जनसंघ।
डॉ. शिवानंद नौटियाल- 1974 से 1991 तक पांच बार, कांग्रेस।
डॉ. रमेश पोखरियाल-1991 से 2001 तक, तीन बार, बीजेपी।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद:
अनिल नौटियाल, 2002 से 2012 तक, दो बार, भाजपा।
डॉ. अनसुया प्रसाद मैखुरी- 2012 से 2017 तक, कांग्रेस।
सुरेंद्र सिंह नेगी- 2017 से 2022 तक, भाजपा।

प्रमुख मुद्दे
1- गांवों व शहरों में रोजगार, पलायन बंदरों के आतंक से लोग परेशान।
2- भराड़ीसैंण में सचिवालय बनाकर राजधानी संचालित करना है चुनौती।
3- गैरसैंण में पेयजल के लिए प्रस्तावित झील का निर्माण व बीएड कॉलेज की स्थापना।
4- विस क्षेत्र में मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना।
5- धुनारघाट-बाटाधार मोटर मार्ग को एनएच में शामिल किया जाए।
6- सिमली में बेस अस्पताल का संचालन जल्द कराया जाए।
7- आदिबदरी के नौना-पंया में सड़क पहुंचाने की चुनौती।
8- आदिबदरी में तहसील भवन का निर्माण।

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-