Breaking News

उत्‍तराखंड: भाजपा ने पांच महिला प्रत्याशियों पर लगाया दांव, ऋतु खंडूड़ी का टिकट कटा तो सरिता आर्य को मिला टिकट

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 59 सीटों की घोषणा की गई है।इसमें पांच महिलाओं पर दाव खेला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। पिछले हफ्ते भाजपा में शामिल सरिता आर्य को भी टिकट दिया गया है।*

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पांच महिलाओं पर दाव खेला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा नैनीताल सीट से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य चुनाव लड़ेंगी।

उत्तराखंड निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। लिहाजा राजनीतिक दल भी समय-समय पर महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पहली सूची में महिलाओं को भी जगह दी है। हालांकि, 59 सीटों में से सिर्फ पांच सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। दो सीटों पर सिटिंग विधायक ही हैं।

वहीं, दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं सरिता आर्य पर भी दाव खेला गया है। सरिता आर्य कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।

भाजपा द्वारा जारी पहली सूची जारी में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। इस बार पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही थराली से विधायक मुन्नी देवी का भी टिकट कटा है।

खानपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को मैदान में उतारा है। वर्तमान में चैंपियन इस सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहले ही दावा किया था कि इस बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेगी और पार्टी उनको लेकर जो भी फैसला लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा।

भाजपा ने देहरादून कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को मैदान में उतारा है। दरअसल, हाल ही में हरबंस कपूर का निधन हो गया था। उनकी इस सीट पर काफी मजबूत पकड़ थी। उनके बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं थी।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-