Breaking News

ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को खदेड़ा, हाथ जोड़ते दिखे नेताजी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 जनवरी, 2022)

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिन प्रत्याशियों के टिकट पक्के हैं, वे चुनाव प्रचार में उतर भी गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी की सीटों पर चुनाव होने हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है।

इसी क्रम में, प्रचार करने पहुंचे बीजेपी विधायक और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी विक्रम सैनी को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि आखिर में उन्हें अपनी गाड़ी में बैठकर गांव से निकलना पड़ा।

बीजेपी विधायक और मुज़फ्फरनगर की खतौली विधानसभा से प्रत्याशी विक्रम सैनी अपने क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर में एक मीटिंग के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विक्रम सैनी को गांव से खदेड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक विक्रम सैनी गाड़ी में बैठकर हाथ जोड़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-