Breaking News

त्रिवेंद्र रावत के जनता दरबार से सुर्खियों में आईं शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा यूकेडी में शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जनवरी, 2022)

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री काल में जनता दरबार में जुबानी जंग के बाद सुर्खियों में आई शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा ने रविवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी में यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तरा पंत ने फिलहाल चुनाव लड़ने से इनकार किया है। उन्होनें यह भी कहा है कि पार्टी यदि आदेश करेंगी तो उन्हें चुनाव में उतरने से कोई गुरेज नहीं होगा।

उत्तरा ने कहा कि वह किसी से बदला लेने के लिए राजनीति में नहीं आई हैं। उन्होंने अपना बदला उसी दिन ले लिया था, जब उन्हें जनता दरबार में बेइज्जत किया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य राष्ट्रीय दल में जाती तो यह पलायन के समान होता। वह यूकेडी में आई हैं, इसलिए वह अपने घर वापस आई हैं।

उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा से उनके छोटे भाई शिव प्रसाद सेमवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वह पार्टी की जरूरतों के अनुसार किसी भी विधानसभा में पार्टी के प्रचार के लिए जाने को तैयार हैं।

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-