Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें संभावित नामों की लिस्ट

कांग्रेस ने 45 प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए गए हैं। इसके अलावा और 10 नाम यानी करीब 55 सीटों पर सहमति बनाने के संकेत हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद ये सूची जारी की जा सकती है।

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जनवरी, 2022)

अविनाश पांडे की अध्यक्षता में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तकरीबन 45 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन पर सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों की करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अभी और मशक्कत की जा सकती है। हालांकि मोटे तौर पर सभी सीटों पर आम राय बनाने की कोशिश बैठक में की गई। बैठक के दौरान प्रदेश के नेताओं में कुछ सीटों पर मतभेद सामने आए। तय किया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन सीटों पर भी सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस के संभावित 45 प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है: विधायक मनोज रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरीश धामी, आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद एवं काजी निजामुद्दीन। अन्य नामों में दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, शक्तिलाल शाह, प्रो जीतराम, राजेंद्र सिंह भंडारी, गणेश गोदियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, नवलकिशोर, राजपाल बिष्ट, हेमेश खर्कवाल, खुशाल सिंह, ललित फस्र्वाण, बाल कृष्ण, सुमित हृदयेश, संजीव आर्य, रंजीत रावत, हरीशचंद्र दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, गंगा पंचोली, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर, भुवन कापड़ी, यशपाल आर्य, गोपाल सिंह राणा, राजेंद्र पाल सिंह, तिलकराज बेहड़, मनोज जोशी, तसलीम अहमद एवं एसपी सिंह इंजीनियर शामिल हैं।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-