Breaking News

काशीपुर :तो मनोज जोशी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, औपचारिक घोषणा बाकी

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जनवरी 2022)

काशीपुर । कांग्रेस के टिकट पर कौन लड़ेगा काशीपुर से विधानसभा चुनाव? उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट काशीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम को लेकर आज शाम को हो सकती है घोषणा।

यहाँ से सबसे आगे पूर्व में प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। मनोज जोशी के नाम की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। बता दें कि इससे पहले दो बार मनोज जोशी यहाँ से अपना भाग्य आजमा चुके हैं। हालांकि दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। दरअसल यहां से कांग्रेस के टिकट पर तमाम कांग्रेसी नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो किसी अन्य पर दांव खेलने के बजाय हाईकमान ने मनोज जोशी के नाम पर मुहर लगा दी है।

सूत्र बताते हैं कि मनोज जोशी के अलावा अन्य दावेदारों पर इसलिए हाईकमान को भरोसा नहीं है कि उनके नाम पर यहाँ पार्टी में बगावत का अंदेशा है। ऐसे में पूर्व में प्रत्याशी रहे मनोज जोशी ही हाईकमान की पहली पसंद बने हुए हैं। अंतिम समय में कोई बदलाव अगर नहीं होता तो यह तय है कि मनोज जोशी एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में में काशीपुर विधानसभा से प्रत्याशी होंगे। 

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-