Breaking News

गजब :नहाते हुये शख्स के पास पहुंचे भाजपा विधायक का वीडियो हुआ वायरल, देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जनवरी 2022)

एक तरफ भाजपा से विधायक इस्तीफा दे रहे हैं तो दूसरी ओर ऐसे भी भाजपा विधायक हैं जो वोटर के पास पहुंचने के लिए न समय देख रहे और न वोटर की सहूलियत उन्हें सिर्फ अपने से मतलब है। वहीं  चुनाव आयोग की तरफ से लगाये गये प्रतिबंध के साथ पार्टी प्रचार का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं। 

कुछ ऐसा ही दिलचस्प वाकया यहाँ कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहाँ बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी जन संपर्क को पनकी इलाके पहुंचे। पनकी में विधायक सुरेंद्र मैथानी जनसंपर्क करते हुए स्थानीय लोगों से मिले और उनसे सरकार की तमाम योजनाओं के बारे फीड बैक लिया। इसी दौरान वह एक शख्स घर में नहा रहा था कि विधायक सुरेंद्र मैथानी उस नहा रहे शख्स से भाजपा सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं की जानकारी लेने लगे। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग विधायक के इस चुनाव प्रचार पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-