Breaking News

श्री गुरुनानक जागृति यात्रा केलाखेड़ा पहुंची

केलाखेडा(राहुल सक्सैना) । केलाखेडा नगर में श्री गुरूद्वारा सिंह सभा केलाखेडा द्वारा श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550 वे प्रकाश पर्व पर कर्नाटक के जिला विदा स्थित गुरूद्वारा झीरा साहिब से 2जून से प्रारम्भ होकर श्री गुरूनानक जागृति यात्रा का केलाखेडा पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्टाल लगाकर चाय व पकौडी का प्रसाद भी वितरण किया गया। गुरूनानक जागुति यात्रा में 350 र्वा पूर्व हाथ से लिखी हुई श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप के श्रद्धालुओं  ने दर्शन किये।

विदर ( कर्नाटक ) में वह स्थान है जहाँ पर गुरुनानक देव जी ने पानी की कमी को देखते हुए निर्मल जल का कुंड प्रकट किया जहां से आज भी निर्मल जल पूरे शहर द्वारा प्रयोग किया जाता है। यह नगर कीर्तन सभी राज्यो से भृमण करता हुआ सितंबर के अंतिम सप्ताह में वापिस विदर पहुचेगा।इस अवसर पर परमजीत सिंह,अमृतपाल सिंह,नरेश सिंह,सरन सिंह,जगजीत सिंह,अजीत सिंह,उत्तराखण्ड के सर्किल इन्चार्ज हरिद्वार सिंह,सुरेन्द्र सिंह जत्थेदार,सरनजीत सिंह,प्रभवीर  सिंह के साथ सैकडो की संख्या में संगत मौजद थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-