Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस के उम्मीदवारों पर प्रियंका की नौ जनवरी की रैली के बाद होगा अंतिम फैसला

नौ जनवरी को प्रियंका का राज्य का दौरा प्रस्तावित है और गढ़वाल के श्रीनगर एवं कुमाऊं के अल्मोड़ा में उनकी रैलियां होनी है, लिहाजा नेताओं ने फिलहाल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक इसके बाद ही करने का फैसला लिया है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक सप्ताह और टल गई है। अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की श्रीनगर और अल्मोड़ा रैली के बाद ही स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप देंगे, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर मुहर लगेगी।

सोमवार को उत्तराखंड के सभी नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा रहा। कांग्रेस के वॉर रूम में दोपहर के बाद स्क्रीनिंग कमेटी से जुड़े सभी नेता जुटे और विवाद वाले विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों पर माथापच्ची की। चूंकि नौ जनवरी को प्रियंका का राज्य का दौरा प्रस्तावित है और गढ़वाल के श्रीनगर एवं कुमाऊं के अल्मोड़ा में उनकी रैलियां होनी है, लिहाजा नेताओं ने फिलहाल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक इसके बाद ही करने का फैसला लिया है। राज्य से जुड़े सभी नेता, प्रभारी और तीनों सह प्रभारी भी रैली की तैयारियों के लिए अगले सप्ताह उत्तराखंड में रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार राज्य की कुछ सीटों पर पार्टी नए उम्मीदवारों को आजमाना चाहती है। दूसरी ओर पुराने चेहरे अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। सोमवार को दो राउंड की बैठक के बाद ये सहमति बनी है कि सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया जाए। इसमें दूसरे दलों से आए विधायक भी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले उम्मीदवारों को टिकट देने पर भी आमराय है। उम्मीदवारों के पैनल में इनके नाम अकेले भेजे जा सकते हैं। जिन सीटों पर घमासान है उनमें तीन-तीन नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा।

Check Also

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-