Breaking News

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा कांग्रेस में हुआ शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (02 दिसंबर 2021)

प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पहली बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ने जा रही पार्टी का एक बड़ा चेहरा कांग्रेस में शामिल हो गया है।

आईपीएस रहे अनंतराम चौहान ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कि अनंतराम चौहान डीआईजी पद से रिटायर हुये थे और रिटायर होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। इधर पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर वह खिन्न थे। आज उन्होंने प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर 2026) रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-