Breaking News

हादसा: खनन स्थल पर वाहनों पर गिरा पहाड़, 10-15 लोगों के दबे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी, 2021)

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम प्रखंड में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दादम खनन क्षेत्र में हुए भूस्खलन से खनन कार्य में लगे करीब एक दर्जन वाहन दब गए हैं। वहीं करीब 10 से 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि तोशाम प्रखंड के दादम खनन क्षेत्र में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटने से भूस्खलन हुआ है।

राहत कार्य का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा क्षेत्र में खनन कार्य पर से प्रतिबंध हटने के बाद से दादम खनन क्षेत्र और पहाड़ी में बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां धड़ल्ले से जारी हैं।

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-