Breaking News

अच्छी खबर :दोपहिया वाहनों के लिए 25 रुपये लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

@शब्द दूत ब्यूरो (29 दिसंबर 2021)

दोपहिया वाहन स्वामियों को अब पेट्रोल 25 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। यह घोषणा झारखंड की सरकार ने की है। अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यह घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग परेशान हैं। इसे देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल के रेट में 25 रुपये प्रति लीटर की छूट देने का फैसला किया है। 

झारखंड सरकार के इस फैसले से राज्य के सवा करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।  बता दें कि इस समय रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 91.56 रुपये प्रति लीटर है।

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-