Breaking News

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन की आहट , सरकार हुई सतर्क आवश्यकता पड़ी तो नाइट कर्फ्यू व अन्य प्रतिबंध लग सकते हैं

@शब्द दूत ब्यूरो (23 दिसंबर 2021)

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन का एक मरीज मिलने के बाद यहाँ सरकार सतर्क हो गई है। आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक में मौजूदा हालात पर भारत सरकार द्वारा जारी द‍िशान‍िर्देशों को लेकर एक उच्च स्तरीय विचार विमर्श किया गया। 

बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने जिले में अस्पतालों में बेड, आक्सीजन, दवाईयां आदि की समुचित व भरपूर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव तथा संक्रमण को रोकने के सभी संभव उपायों पर गहन विचार विमर्श किया गया। खास बात यह रही कि बैठक में साफ किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर नाइट कर्फ्यू या अन्य प्रतिबंध लागू करने पर विचार किया जाएगा। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन, पुलिस महानिदेशक तथा महानिदेशक उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे। 

 

 

 

 

 

 

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-