Breaking News

काशीपुर: शहर के रूके हुये विकास कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी मेरी, भाजपा नेता डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने की भाजपा के टिकट की दावेदारी

@शब्द दूत ब्यूरो (16 दिसंबर 2021)

काशीपुर । शहर में रूके हुये विकास कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी के साथ पार्टी और जनता की कसौटी पर खरा उतरूंगा। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने आज अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बात कही।

डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कि बीते साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सूबे की सरकार ने चहुंमुखी विकास कार्य किये हैं। आल वैदर रोड जैसी परियोजना, चारधाम यात्रा को सुगम बनाना और रोजगार व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी हैं। डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। अबकी बार सीटों का लक्ष्य साठ पार का है। और प्रदेश की जनता भी पुन: भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में भाजपा के शासन काल में विकास के तमाम कार्य हुये हैं। फ्लाईओवर की वर्षों पुरानी मांग का सपना भाजपा के शासन काल में पूरा होने जा रहा है। यदि उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र में सेवा का अवसर मिला तो वह अब तक के रूके हुये विकास कार्य पूरा कराने की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। 

डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि वह आगामी चुनावों में पार्टी का आदेश होने पर मैदान में उतरेंगे। डॉ गिरीश चंद्र तिवारी रामनगर विधानसभा सीट के प्रभारी भी हैं। वह देवभूमि पर्वतीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र में पर्वतीय मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-