Breaking News

ब्रेकिंग :सीडीएस विपिन रावत को लेकर जा रहा सेना का चॉपर क्रैश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 दिसंबर, 2021)

वरिष्‍ठ रक्षाधिकारियों को लेकर जा रहा सेना का हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। एक न्‍यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। ऐसी खबर है कि इसमें सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

बताया जा रहा है कि कुन्नूर में यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है। इस हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है। रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी एक प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। अभी हादसे की पूरी जानकारी नहीं आ पाई है। 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-