Breaking News

बड़ी खबर :बाजपुर में यशपाल आर्य व संजीव आर्य के काफिले पर हमला, थाने में धरने पर बैठे, स्थिति तनावपूर्ण

@शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर 2021)

बाजपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर आज यहाँ कुछ लोगों ने लाठी डंडो से हमला कर दिया। संजीव आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनके पिता व उनकी हत्या की साजिश की गई है। 

जानकारी के अनुसार आज बाजपुर में कांग्रेस की एक सभा थी, जिसमें यशपाल आर्य को शामिल होना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता भी लेनी थी। यशपाल इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ जा रहे थे। इसी बीच किसान यूनियन का झंडा लिए करीब दो दर्जन लोगों ने बाजपुर में लेवडा पुल के पास उनके काफिले को रोककर हमला बोल दिया। हमलावर यशपाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी कर रहे थे। विरोधी गुट के लोगों ने साथ यशपाल आर्य को काले झंडे दिखाए। इस बीच मारपीट और हाथापाई के आरोप भी लगे हैं। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया।

हमले के विरोध में यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य थाने में धरने पर बैठ गये। संजीव आर्य का आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत उनके बीस समर्थकों ने हमला किया था। 

बहरहाल इस घटना से वहाँ अफरा-तफरी मच गई है।और माहौल तनावपूर्ण है। कांग्रेस नेता संजीव आर्य ने घटना की जांच करने व दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। 

 

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-