Breaking News

उत्तराखंड :पीएम मोदी के दौरे पर कांग्रेस के बड़े नेता हो सकते हैं भाजपा में शामिल, चर्चायें हुई तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2021)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस के एक बड़े नेता के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रहे किशोर उपाध्याय एक बड़ा चेहरा माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से किशोर उपाध्याय के बयानों से भी यह जाहिर है कि वह नाराज हैं। खासकर हरीश रावत और उनके बीच की कड़वाहट समय-समय पर सामने आती रही है।

चुनाव आने से पहले यह कांग्रेस को एक बड़ा झटका होगा। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था और राज्य में भाजपा को यह बड़ा झटका माना गया। अब लगता है कि किशोर उपाध्याय को पार्टी ज्वाइन कराकर भाजपा कुछ हद तक डैमेज कंट्रोल कर पायेगी।

किशोर उपाध्याय के साथ कुछ और बड़े नेता भी कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि इन चर्चाओं के बीच किशोर उपाध्याय या भाजपा की ओर से फिलहाल चुप्पी है।

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-