Breaking News

मोबाइल की लत: पांच दिन से सोया नहीं युवक, न घरवालों को पहचान रहा, न कुछ खा रहा

एक 20 वर्षीय युवक को मोबाइल की ऐसी लत लगी कि वह अब मानसिक रोगी बन गया है। युवक ना ही अपने घरवालों को पहचान रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (30 नवंबर, 2021)

राजस्थान के चूरू जिले के साहवा कस्बे के 20 वर्षीय युवक को मोबाइल की ऐसी लत लगी कि वह अब मानसिक रोगी बन गया है। युवक ना ही अपने घरवालों को पहचान रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है। पिछले एक महीने से अपना काम धंधा छोड़कर मोबाइल में लगा युवक पांच दिन से सो भी नहीं पाया है।

जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मनोचिकित्सक के द्वारा युवक का इलाज शुरू किया गया है। युवक के परिवार में चाचा ने बताया कि 20 वर्षीय अकरम गांव में ही बिजली की मोटर वाइडिंग का काम करता है।

पिछले एक महीने से अकरम अधिकतर समय मोबाइल पर बिताने लगा था। मोबाइल के चलते उसने अपना काम भी छोड़ दिया था। परिजनों द्वारा बार-बार कहने पर भी वह मोबाइल को नहीं छोड़ता था। वहीं पिछले कुछ दिनों से तो वह पूरी-पूरी रात मोबाइल पर चैट और गेम खेलता रहता। इस कारण उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था।

अकरम की मां ने बताया कि अब तो अकरम खाना भी नहीं खा रहा, रात को जब खाना देने कमरे में जाती हूं तो खाने को बेड पर बिखेर देता। इस संबंध में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक की सिटी स्केन करवाई गई है, जिसका इलाज शुरू किया गया है।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-