Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों पर भारी, जानिए ट्विटर पर कौन कितने पानी में

हरीश रावत के टि्वटर अकाउंट पर 3.79 लाख फॉलोअर्स हैं। हरीश रावत औसतन रोजाना बारह से पन्द्रह ट्वीट करते हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (28 नवंबर, 2021)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी के टि्वटर अकाउंट पर 70 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। बात उत्तराखंड की करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया लीडरशिप में राज्य के अन्य नेताओं पर भारी पड़ते हैं।

हरीश रावत के टि्वटर अकाउंट पर 3.79 लाख फॉलोअर्स हैं। हरीश रावत औसतन रोजाना बारह से पन्द्रह ट्वीट करते हैं। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य मंत्री भी काफी सक्रिय हैं। सीएम के अलावा भाजपा के अन्य मंत्री भी टि्वटर पर समय बिता रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल भी हाल ही में ट्विटर प्लेटफार्म पर आए हैं। उन्होंने तीन महीने पहले ही अपना ट्विटर अकाउंट बनाया है।

हरीश रावत के टि्वटर अकाउंट पर 3.79 लाख फॉलोअर्स हैं। हरीश रावत अप्रैल 2014 से टि्वटर पर सक्रिय हैं। अब तक वे 26.2 हजार ट्वीट कर चुके हैं। चुनावी मोड में आने के साथ उनकी सोशल मीडिया सक्रियता और बढ़ गई है। आम दिनों में वे पांच से सात ट्वीट रोज करते थे। आजकल प्रतिदिन औसतन 12 से 15 ट्वीट कर रहे हैं। यही नहीं हरीश रावत ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया एप कू-एप पर भी अकाउंट बना लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फॉलोअर्स को ट्वीट करके दी है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी टि्वटर पर काफी सक्रिय हैं। यूं तो धामी नवंबर 2009 से ट्विटर पर हैं, लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या सीएम बनने के बाद ही बढ़ी है। सीएम बनने से पहले धामी के महज 09 हजार फॉलोअर्स थे। वर्तमान में धामी के 1.02 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के ट्विटर पर 27.7 हजार फॉलोअर्स हैं। जुलाई 2016 से टि्वटर पर सक्रिय अजय भट्ट 22.1 हजार ट्वीट कर चुके हैं। अजय भट्ट औसतन रोजाना पांच से सात ट्वीट करते हैं।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ टि्वटर पर भी सक्रिय हैं। अरविंद पांडेय के टि्वटर अकाउंट पर 19.9 हजार फॉलोअर्स हैं। मई 2017 से टि्वटर पर सक्रिय अरविंद पांडेय अब तक 13.7 हजार ट्वीट कर चुके हैं।

पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी अपने अन्य नेताओं की तरह ट्विटर अकाउंट रखते हैं। मदन कौशिक के 27.2 हजार फॉलोअर्स हैं। मई 2017 से सक्रिय मदन कौशिक 3743 ट्वीट कर चुके हैं। वे प्रतिदिन तीन से चार ट्वीट करते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हाल ही में ट्विटर पर आए हैं। उन्होंने अभी तीन महीने पहले जुलाई 2021 में टि्वटर अकाउंट बनाया है। अभी उनके मात्र 1845 फॉलोअर्स हैं। गणेश गोदियाल अभी तक 968 ट्वीट कर चुके हैं।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-