Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा, करेंगे जनसभा को संबोधित

उत्तराखंड में सियासी माहौल को गरमाने के लिए पीएम मोदी का आगामी तीन दिसंबर को उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस दौरे की पुष्टि की है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की फिजाओं में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होनी शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड में सियासी माहौल को गरमाने के लिए पीएम मोदी का आगामी तीन दिसंबर को उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस दौरे की पुष्टि की है। कौशिक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह देहरादून में एक बड़ी जनसभा करेंगे और निश्चित रूप से यह पीएम मोदी का चुनावी दौरा होगा। जिसमें वह आम जनता को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं। लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में कोई चुनावी रैली नहीं की है। ऐसे में आगामी तीन दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में एक बड़ी जनसभा हो सकती है। यह भी तय है कि इस जनसभा का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव ही होगा।

बता दें कि बीती पांच नवंबर को नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे थे। जहां पुनर्निर्माण कार्यों के अवलोकन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर गए। यहां पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने केदारनाथ भगवान की आरती की थी।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-