Breaking News

पेरिस की दुल्हन और बिहार का दूल्हा, बेगूसराय में हुई शादी

बिहार के बेगुसराय में फ्रांस की रहने वाली युवती ने अपने इंडियन बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाई। शादी में शामिल होने के लिए युवती के माता-पिता भी आए थे।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर, 2021)

फ्रांस के पेरिस में रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर भारत आई ताकि वह अपने इंडियन बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर सके। दरअसल, फ्रांस की रहने वाली मैरी लौर हेरल का बेगुसराय के रहने वाले राकेश कुमार के साथ अफेयर था। दोनों ने धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

जब दोनों की शादी हुई तो बिहार का दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शादी संपन्न होने के बाद अगले दिन भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा।

बेगुसराय के कटहरिया निवासी रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली बिजनेसमैन मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के मुताबिक विवाह रचाया। मैरी के साथ उसके माता भी शादी में शामिल होने आए थे। अगले सप्ताह दूल्हा और दुल्हन पैरिस लौट जाएंगे।

दुल्हे के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा राकेश दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इसी दौरान करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती भारत घूमने आई मैरी के साथ हुई। भारत से अपने देश जाने के बाद दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला।

इसके बाद करीब तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहा राकेश मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़ा का व्यवसाय करने लगा। कपड़ा का व्यवसाय करने के दौरान दोनों का प्यार और गहरा होता गया। इसके बाद दोनों में भारत आकर परंपरागत भारतीय तरीके से शादी करने की सहमति बनी।

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-