Breaking News

आने वाले चुनावों में हार ने मजबूर किया कृषि कानून वापस लेने को :संदीप सहगल

@शब्द दूत ब्यूरो (19 नवंबर 2021)

काशीपुर । कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने केंद्र की मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के फैसले को आंदोलनरत किसानों की जीत बताया। 

यहाँ पत्रकारों से वार्ता में संदीप सहगल ने कहा कि जिन कानूनों को मोदी सरकार ने आज वापस लेने की घोषणा की है वह अगर एक साल पहले ही यह फैसला ले लेते तो देश के सैकड़ों किसानों की शहादत न होती। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून किसानों के हित में होते तो सरकार इन्हें वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में आसन्न हार को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ये कानून वापस लिये हैं। 

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-